नवगछिया में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जिला स्तरीय धावा दल ने जीरो माइल चौक पर छापेमारी कर तीन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया।
Total Downloads: 49
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनिता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने बाबा विश्वनाथ मिष्ठान भंडार से दो बच्चों (हिटलर व दिलवर) और जगदम्बा मिष्ठान से एक बच्चे (गोलू) को रेस्क्यू किया।
विमुक्त किए गए तीनों बच्चों को आगे की प्रक्रिया के लिए Child Welfare Committee Bhagalpur को सौंप दिया गया है।

इस अभियान में रंगरा, खरीक, नारायणपुर और बिहपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल भी शामिल था। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है और नियोक्ताओं को बच्चों से काम नहीं कराने की सख्त चेतावनी दी गई है।
