नवगछिया: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मां और तीन साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे नवगछिया के बानिकपुर हॉल्ट के पास हुआ।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मृतकों की पहचान बानिकपुर निवासी कोमल देवी (25), पत्नी मुकेश पंडित और उनके तीन वर्षीय बेटे मंत्री कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना नवगछिया जीआरपी तथा रंगरा थाना पुलिस को दी।

सूचना पर जीआरपी और रंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कोमल देवी अपने बेटे के साथ किसी काम से बाजार जा रही थीं। इसी दौरान वह जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करने लगीं। तभी अचानक ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही मां-बेटे की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के अनुसार, मृतका के पति मुकेश पंडित पंजाब के जालंधर में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वह जालंधर से घर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया कि कोमल देवी की छह माह की एक बेटी भी है।

इधर, नवगछिया जीआरपी और आरपीएफ ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन न करें। अधिकारियों ने कहा कि अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण इस तरह की दुखद घटनाएं हो जाती हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet