नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया निवासी गोपाल चौधरी के पुत्र गौरव कुमार चौधरी (32) के रूप में हुई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, ध्रुबगंज-अंभो सड़क पर 14 नंबर सड़क और एनएच-31 के बीच सड़क किनारे झाड़ी में युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खरीक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष Naresh Kumar, अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी तथा जेएसआई सौरभ कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

प्राथमिक जांच में युवक के चेहरे और आंख के पास धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। शव की स्थिति देखकर स्थानीय लोग यह भी आशंका जता रहे हैं कि युवक की आंख में गोली मारी गई हो, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन भी मामले में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवक का असामाजिक तत्वों और अपराधियों के साथ उठना-बैठना था। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष उसने बाहर से कुछ अपराधियों को बुलाकर गांव में उपद्रव किया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद में युवक की हत्या की गई हो सकती है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि युवक पर एक ही जमीन को कई लोगों को बेचने का आरोप था, जिससे कई लोगों में उसके प्रति नाराजगी थी। इसके अलावा युवक के नशे की लत से परिवार भी परेशान रहता था। लोगों के अनुसार वह नशे के लिए घर का सामान तक बेच देता था। लगातार विवादों के कारण उसके पिता गांव छोड़कर दिल्ली में रहने लगे थे।

थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet