नवगछिया। व्यवहार न्यायालय नवगछिया में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर सोमवार को पुलिस जिला के सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नीतू कुमारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-III, नवगछिया तथा दीपक कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-III सह एसडीजेएम एवं सचिव, लोक अदालत नवगछिया ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस की तामिला सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से किया जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
