नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में काम करते वक्त भवानीपुर गांव के मजदूर बंटी यादव की करंट लगने से मौत हो गयी है. घटना के तुरंत बाद बंटी को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद नवगछिया पुलिस ने नवगछिया अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन गहरे सदमें में थे. मृतक के ससुर इस्माइलपुर के भिट्ठा निवासी गिरीश यादव ने बताया कि प्रेसीडेंसी स्कूल में वह अपने दामाद के साथ ही काम कर रहे थे.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सभी मजदूर मचान बना रहे थे इसी क्रम में लोहे के रड को उठाकर जैसे ही बंटी ने खड़ा किया कि वह रेड स्कूल परिसर के ठीक पास नहीं गुजरे 11000 वोल्ट के बिजली तार में सट गया. जिसके बाद एक जोरदार झटके के साथ बंटी की स्थिति गंभीर हो गई. उसे इलाज के लिए तुरंत नवगछिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बंटी यादव अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य है. उसकी असामयिक मौत से उसके परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है.

मृतक की पत्नी निभा देवी और उसके दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था. इधर प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली का तार स्कूल परिसर के बाहर होते हुए गुजरा है. लोहे का रड तक जाने के बाद यह हादसा हुआ. हादसे के बाद बंटी को अस्पताल भेजने की तत्काल व्यवस्था की गयी. आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने मजदूर के परिजनों को तत्काल समुचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार और स्थानीय प्रशासन से की है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet