नवगछिया | खरीक स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक रेलकर्मी की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो सोनपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बताया जाता है कि सुजीत कुमार वर्ष 2007 से रेलवे में कार्यरत थे और वर्तमान में प्वाइंट्समैन के पद पर तैनात थे। उनके पिता का नाम स्वर्गीय ऋषि देव राय था। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।

प्रत्यक्षदर्शी सहकर्मी जमील अख्तर के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सुजीत कुमार ड्यूटी पर जाने के लिए स्टेशन की ओर जा रहे थे। खरीक स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय उनका ध्यान तेज रफ्तार से आ रही राजधानी एक्सप्रेस पर नहीं गया, जिससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जीआरपी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही नवगछिया स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार और रेलकर्मी जमील खान सहित कई कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और मृतक के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। सहकर्मियों ने सुजीत कुमार की मिलनसार छवि और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।

जीआरपी ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजन सोनपुर से नवगछिया के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद आगे की औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet