नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत अंतर्गत नागर टोली, मधुरापुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर भव्य रामधुन यज्ञ एवं कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में 501 कुंआरी कन्याओं एवं नवविवाहित महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

शोभा यात्रा मधुरापुर बाजार की विभिन्न सड़कों से होती हुई बालाहा स्थित गंगा घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में पवित्र गंगाजल भरा गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे और विधिवत कलश स्थापना की गई।

आयोजन समिति के अनुसार रामधुन यज्ञ में बिहार के खगड़िया जिला और मधेपुरा जिला सहित गवास, मलपा, गौछारी आदि स्थानों से आए बालक एवं बालिका टीमों ने भक्ति संकीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपप्रमुख अशोक कुमार यादव ने फीता काटकर किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष दुर्गाकांत शर्मा, पैक्स अध्यक्ष सुभाष यादव, चंदन कुमार, नरेश शर्मा, रंजीत गुप्ता, विजय शर्मा और अनिल पंडित सहित ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पूरे आयोजन के दौरान भवानीपुर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *