मालदा- नई दिल्ली अप न्यू फरक्का एक्सप्रेस 240003 बुधवार को रायबरेली हरचन्द स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। लोगों को जानकारी देने के लिए भागलपुर स्टेशन पर हेल्प डेस्क खोला गया है।
भागलपुर रेलवे प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। हेल्पलाइन नम्बर 0641-2421901, 0641-2422433, 0641- 2303410 और लखनऊ स्टेशन का हेल्पलाइन नम्बर 09794830975 और 09794830973 है। यह ट्रेन मंगलवार को दिन में 12.56 भागलपुर से खुली थी। रेलवे ने 27 घायलों की सूची जारी की है। इसमें मुंगेर के पांच और भागलपुर सुल्तानगंज के एक यात्री शामिल हैं।

घायलों की सूची
1 सुमति देवी पति स्व. रवीन्द्र सिंह मेंहदीपुर, मुंगेर
2 रंजन राय पिता श्रीमोहन राय, मुंगेर
3 अनिता पति रसिक पासी, मुंगेर
4 सोनू पिता विकास, ताजपुर, मुंगेर
5 राकेश पिता मोहन, किसनपुर, मुंगेर
6 राकेश पिता मोहन सुल्तानगंज।


