अगरतल्ला से भागलपुर (ट्रेन संख्या 05626) होते हुए देवधर तक जाने वाली ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। 10 जुलाई से बदले गए समय के अनुसार प्रत्येक शनिवार को बदले हुए समय पर अगरतल्ला से चलेगी। इस संबंध में परिचालन के समय में बदलाव संबंधी पूर्व रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
Total Downloads: 374
अगरतल्ला से यह ट्रेन हर शनिवार को रात 11.55 बजे की जगह कुछ घंटे पहले शाम सात बजे चलेगी। यह ट्रेन नवगछिया में सुबह 4.34 में पहुंचती थी जो अब करीब छह घंटे पहले रात 10.28 में ही पहुंच जाएंगी। मुंगेर में यह सुबह 6.20 की जगह कुछ घंटे पहले रात एक 1.20 बजे ही पहुंच जाएंगी। वहीं भागलपुर में यह सुबह 7.40 बजे के बदले करीब पांच घंटे पहले घंटे पहले रात 2.35 बजे ही पहुंच जाएंगी और 2.45 में खुलेगी।

वहीं यह बांका में सुबह 9.43 की जगह सुबह 4.15 बजे और देवघर में दोपहर 12 बजे के बदले सुह सात बजे पहुंच जाएंगी। फिलहाल इस ट्रेन के अगरतल्ला से देवघर आने में ही समय का बदलाव किया गया है। जाने में यह बदलाव नहीं किया गया है।

