देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट जारी है. लोग दिवाली से पहले ठंड का अहसास कर रहे हैं. उत्तरी-पश्चिम दिशा से पछिया हवा बहने के साथ मौसम में लगातार परिवर्तन होता नजर आ रहा है. पछिया हवा का तापमान फिलहाल सामान्य है. वहीं दो दिन बाद सेंट्रल एशिया व यूरोपीय क्षेत्र से आने वाली बर्फीली हवा का असर जम्मू कश्मीर, पंजाब, दिल्ली व यूपी में दिखने लगेगा. इसके बाद छठ (chhath puja 2020) तक पछिया हवा से बिहार के हिस्सों में ठंड दस्तक दे देगा.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दिवाली के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट

इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार दिवाली(diwali puja 2020) के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आयेगी. वहीं गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. धीरे धीरे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री की तरफ जाने लगेगा. नवंबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं. इस समय बारिश की संभावना नहीं है.

दशहरे के बाद से अचानक सर्द मौसम की दस्तक से लोग सुबह शाम गर्म कपड़े पहन रहे हैं. वहीं घरों व कार्यालयों में चल रहे एसी व पंखे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं. दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए धूप तीखी होती है. लेकिन हवा चलते ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगती है. शाम के समय मौसम पूरी तरह बदल रहा है.

जेएलएनएमसीएच के ओपीडी में गुरुवार को कई मरीज अपने हार्ट से जुड़ी परेशानियों को लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने बताया कि रोजाना सौ से अधिक मरीज हार्ट प्रॉब्लम से परेशान हैं. अचानक तापमान कम होने से शरीर में रक्त के प्रवाह की गति थोड़ी कम हो जाती है. इसका सीधा असर दिल के कामकाज पर पड़ता है. ऐसे में सुबह शाम बिना गर्म कपड़े पहने सैर सैपाटे पर मरीज न निकलें.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet