राज्य में दिन और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रह रहा है। जबकि, पिछले दो दिनों की तुलना में नमीयुक्त हवा का प्रवाह अधिक है। शुक्रवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के नजदीक पहुंचकर पूरब दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा टर्फलाइन मध्य उत्तर प्रदेश से मध्य बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है।

एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी प्रति चक्रवात बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इन तीनों मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से बिहार के सभी हिस्सों की एक-दो जगहों पर अगले 24 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश, आसमान से बिजली गिरना और कहीं-कहीं ओले पड़ने का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों से अनुरोध है कि जब बिजली चमके तो अपने घरों में ही रहें, बाहर नहीं निकलें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *