नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने के लिए लगातार नए ऑफर्स पेश कर रही है। हाल ही में 1 रुपये वाले प्रमोशनल प्लान के बाद अब कंपनी नए ग्राहकों के लिए ‘Smart Start Plan’ लेकर आई है। इस प्लान में सिर्फ 51 रुपये में नया SIM कार्ड, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डाटा और SMS जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

51 रुपये में क्या मिलेगा?

BSNL के Smart Start प्लान की कीमत 51 रुपये रखी गई है। इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन का लाभ मिलेगा।

इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसके साथ ग्राहकों को नया BSNL SIM कार्ड मुफ्त दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी BSNL ग्राहक सेवा केंद्र या अधिकृत रिटेलर से यह SIM प्राप्त कर सकते हैं।

सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ऑफर

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह ऑफर केवल नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। जो लोग नया BSNL कनेक्शन लेना चाहते हैं, वही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। मौजूदा BSNL ग्राहक इस ऑफर के पात्र नहीं होंगे।

30 जून तक मिलेगा फायदा

BSNL का यह विशेष ऑफर 22 मई 2026 से 30 जून 2026 तक लागू रहेगा। ऐसे में कम कीमत में नया SIM और भरपूर डाटा-कॉलिंग सुविधाएं चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प माना जा रहा है।

4G नेटवर्क विस्तार पर फोकस

BSNL देशभर में अपने 4G नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी हाल के महीनों में कई नए 4G टावर शुरू कर चुकी है और नेटवर्क कवरेज को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त 4G साइट्स लगाने की तैयारी में है। इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet