बांका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जब अपनी ही चचेरी बहन से शादी के लिए युवक ने जहर खा ली। मामला बांका जिले के रजौन का है। आननफानन में पुलिस वालों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में भर्ती कराया। जहां उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय भागलपुर रेफर कर दिया है।
Total Downloads: 101
इस रिश्ते को लेकर परिवार वाले नहीं थे तैयार
दोनों चचेरे भाई-बहन आपस में प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। पर इस रिश्ते को लेकर दोनों का परिवार तैयार नहीं था। दोनों परिवार के सदस्यों ने कई बार युवक और युवती को समझाया। पर वे दोनों शादी पर अड़े रहे। लड़की के पिता ने कहा कि दोनों चचेरे भाई-बहन है। इसलिए शादी नहीं हो सकती है।
जब घरवाले नहीं माने तो लड़की को लेकर हुआ फरार
दोनों की शादी के लिए जब घरवाले तैयार नहीं हुए तो युवक और युवती दोनों घर से फरार हो गए। इसके बाद दोनों शादी कर ली। इसके बाद लड़के के पिता ने थाने शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान उसने जहर पी ली।

परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने किया था कस्टडी में
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़ों को कस्टडी में रखा। सोमवार को युवक के परिजन उनसे मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान युवक व परिजन में लड़ाई शुरू हो गई। इसके बाद लड़के के पिता ने एक डब्बे में रखी दवा पीने का नाटक किया। पिता को दवा पीते देख आवेश में आकर पिता से बोतल छीन कर पी लिया। उसके बाद पुलिसकर्मी ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। थानेदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जहर पीने की बात अफवाह है। दोनों प्रेमी युगल को बरामद करने के बाद जानबूझकर लड़के द्वारा कीटनाशक पीने का नाटक किया गया है। जिसे पुलिस कस्टडी में रखा गया है।
