img 20220227 215551 jpg 80

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को अपना दूसरा बजट पेश कर दिया। 2.37 लाख करोड़ रुपए के बजट में उन्होंने हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ-न -कुछ घोषणाएं की है। विकास के अपने 6 एजेंडे को भी बताया है। बजट में बताया गया है कि राज्य सरकार युवाओं के लिए तीन नई यूनिवर्सिटी खोल रही है। वहीं, राज्य के विश्वविद्यालयों में 18,899 सीटों को बढ़ाया गया है। दलहन और तिलहन की उपज को बढ़ाने के लिए सरकार किसानों को दलहन और तिलहन के बीज भी फ्री में उपलब्ध कराएगी। अब यहां जानिए, बजट में प्रमुख सेक्टर के लिए किए गए नए प्रावधानों को…

हर जिले में एक मॉडल प्लस टू हाई स्कूल बनाया जाएगा

कुल बजट का 16.5% खर्च शिक्षा पर किया जाएगा
राज्य के प्राथमिक स्कूलों में 40,558 प्रधान शिक्षक नियुक्त होंगे
मध्य विद्यालयों में 8,386 फिजिकल टीचर्स की नियुक्ति होगी
राज्य के सभी जिलों में एक मॉडल प्लस टू हाई स्कूल बनाया जाएगा
राज्य में 4,638 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी

किसानों की आय वृद्धि पर है सरकार का फोकस

शहरों में सब्जी बिक्री केंद्र की स्थापना की जाएगी
किसानों को दलहन और तिलहन के बीज फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे
2446 करोड़ से 54 बाजार प्रांगण को विकसित किया जाएगा
राज्य में 30 फीट के 361 चेक डैम का निर्माण किया जाएगा
राज्य के 8463 पैक्सों में कृषि संयंत्र बैंक स्थापित किए जाएंगे

स्वास्थ्य में राज्य को क्या मिला

बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम -2021 को मिली मंजूरी।
पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू।
राज्य में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।
राज्य में 150 नई एंबुलेंस खरीदी जाएगी।
IGMS, पटना में कैंसर के लिए 1200 ऐक्स्ट्रा बेड का भवन

बाजार की मांग के अनुरूप युवाओं को शिक्षित करने की कोशिश

राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना
राज्य के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना की जाएगी
सभी टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अब हिन्दी में भी होगी पढ़ाई
बिहार मेडिकल, इंजीनियरिंग और स्पोर्ट्स की स्थापना की जाएगी
18 अनुमंडलों में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *