प्रखंड को एनएच-31 से जोड़ने वाली का बुधवार को बिहपुर के पूर्व विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने शिलान्यास किया। दोमुंहा चौक से एनएच- 31 तक बनने वाली इस सड़क पर 2 करोड़ 44 लाख रुपए खर्च होंगे। इस रोड की कुल लंबाई 8 किलोमीटर है।
Total Downloads: 115
इस रोड के बन जाने से प्रखंडवासी सीधे एनएच से जुड़ जाएंगे। अभी यह रोड गड्ढे में तबदील है। इसलिए छोटी-बड़ी गाड़ियां घूमकर एनएच पर निकलती हैं, इसके बन जाने से सीधे निकलेंगी। प्रखंड व अंचल कार्यालय, बिहपुर बाजार, अस्पताल व थाने की दूरी कम हो जाएगी। पूर्व विधायक ने इस रोड के बनने को लेकर उप मुख्यमंत्री शुशील मोदी का आभार जताया।

इस मौके पर शंभू ठाकुर, प्रो. गौतम, प्रभु चौधरी, कमल रंजन, माधव झा, नरेश चौधरी, शंभू चौधरी, व्यास मिश्र, मुकेश पंडित, अभय राय, बिपिन मिश्र, रमन झा, चंद्रकांत चौधरी, संतोष सावर्ण, मो.मेराज, शंभू कुंवर, बहादुर सिंह, सुशील यादव, संजय चौधरी समेत दर्जनों भाजपाई मौजुद थे।

