नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को नवगछिया स्टेशन पर स्वच्छता एवं मास्क जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिले सभी यात्रियों को मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही स्टेशन पर सफाई और स्वच्छता को लेकर लगाए गए हरे और नीले रंग के डब्बे के उपयोग के बारे में जानकारी भी दी गई। जिसका नेतृत्व सर्राफ कॉलेज के एनसीसी ड्रिल इंस्ट्रक्टर तुषार कांत झा ने किया। मौके पर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कानोडिया, स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी, स्टेशन के सफाई निरीक्षक सतीश चंद्र, मुख्य टिकट संग्राहक रामबालक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *