एसएसपी आशीष भारती ने मंगलवार को अपने अधीनस्थ पुलिस अफसरों के साथ मंथली क्राइम मीटिंग ली। उन्होंने सभी थानेदारों से अपने-अपने इलाके के टॉप-टेन अपराधियों की लिस्ट देने का निर्देश दिया है। उस लिस्ट में शामिल एक अपराधी को कम से कम 15 दिन में पकड़ना होगा, ताकि आने वाला चुनाव, पर्व-त्योहार शांति पूर्ण तरीके से बीत जाए। एसएसपी ने कहा कि इस टॉस्क को पूरा नहीं करने वाले थानेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

टॉप टेन अपराधी सूची और उनकी गिरफ्तारी की मॉनीटरिंग एसएसपी खुद करेंगे और हर 15 दिन में इसकी समीक्षा भी की जाएगी और थानेदारों के कामकाज का मूल्यांकन किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि ज्यादातर थानों में नई टीम है। इस कारण सभी को मिलकर काम करना होगा। एक थाना क्षेत्र में अगर कोई घटना होगी तो पड़ोसी थानेदार भी सहयोग में पहुंचेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *