भागलपुर: अंतरिम बजट में पूर्व बिहार के यात्रियों को नई ट्रेन तो नहीं मिली। पर, भागलपुर से रांची के बीच डेढ़ साल से बंद ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी मिल गई है। फरवरी के अंत तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह से यह ट्रेन चलने लगेगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने परिचालन शुरू कराने का निर्देश दिया दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को दे दिया है। जल्द ही यह जोन ट्रेन का परिचालन शुरू करेगी। परिचालन शुरू होने से भागलपुर के अलावा, मुंगेर, लखीसराय और जमुई के यात्रियों को सहूलियत होगी। इस ट्रेन का परिचालन एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच से किया जाएगा।
Total Downloads: 115
दरअसल, धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने के बाद भागलपुर से रांची के बीच सप्ताह में रविवार, बुधवार और शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 18603/18604 का परिचालन बंद कर दिया गया था। इसके बंद होने से भागलपुर से रांची के लिए सिर्फ वनांचल एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। सोमवार को जेडयूआरसीसी के पूर्व सदस्य आशुतोष कुमार ने रेल बोर्ड के चेयरमैन से मिलकर बंद भागलपुर-रांची एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इस पर मंथन चल रहा था। इस बीच सोमवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने सहमति दे दी। इस ट्रेन खुलने का समय भागलपुर से पुराना समय ही रहेगा। इसका परिचालन ट्रेन आसनसोल, जयचंडी, पहाड़, बोकारो होकर किया जाएगा।

आरामदेय होगा सफर
भागलपुर-रांची एक्सप्रेस का परिचालन पहले आइसीएफ कोच (पुराने रैक) से होता था। पर, अब इसका परिचालन एलएचबी से किया जाएगा। इससे न सिर्फ जनरल, स्लीपर और एसी कोच में सीटों की संख्या बढ़ेगी। बल्कि यात्रा और आरामदेय हो जाएगा। इस कोच की खासियत यह है कि एक्सीडेंट होने पर भी यह कोच एक दूसरे पर नहीं चढ़ सकती। इसके अलावा शॉकर और कंपलिंग होने के कारण यात्रियों को झटका महसूस नहीं करेंगे।
नौ से कजरा में रुकेगी फरक्का एक्सप्रेस
रेलवे बोर्ड ने कजरा स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव का निर्देश दिया है। मालदा से सुल्तानपुर और फैजाबाद होकर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस अप और डाउन में कजरा में रुकेगी। इस ट्रेन के ठहराव से दिल्ली जाने यात्रियों की दूसरी ट्रेन हो जाएगी।

