चुनिहारी टोला निवासी एक संभ्रांत परिवार की विवाहिता ने अपने पति पर जबरन शराब पिलाने और अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। विवाहिता ने कोतवाली थाने में पति, उसके दोस्त व ससुराल के अन्य परिजनों पर केस दर्ज कराया है। विवाहिता का कहना है कि उसका पति अपने एक दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने को बाध्य करता है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है।
Total Downloads: 388
आरोपी पति शहर का बड़ा मिठाई का व्यवसायी है, जबकि उसका दोस्त इंश्योरेंस कंपनी से जुड़ा हुआ है। पुलिस दोनों को खोज रही है। विवाहिता का कहना है कि 2016 में उसकी शादी हुई थी। शादी में पिता ने 200 ग्राम सोने का जेवर दिया था। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद पति उक्त जेवर मांगने लगा। कहने लगा, व्यवसाय में लगाएंगे। विवाहिता ने जेवर देने से इनकार किया तो पति, ससुर, जेठ-जेठानी ने मारपीट की।


