नवगछिया : नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज में शनिवार को नवगछिया बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में घूम घूम कर शहर की सभी सड़को का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सेवा को छोड़कर सभी दुकान बंद पाए गए। एसपी ने इस दौरान शहर में।में बाइक से गतिविधि कर रहे लोगों को रोका एवं पूछताछ की।एसपी ने लोगो को आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलने की अपील की।
Total Downloads: 174
एसपी ने कहा कि शहर में लोक डॉन का पालन हो रहा है। शहर की सड़कों पर तीन चार बाइक सवार घूम रहे थे ।जिससे पूछताछ की गई सभी लोग आवश्यक कार्य से आए हुए थे। कुछ दवाई लेने एवं अन्य कार्य से आए हुए थे।

एसपी ने कहा कि अनावश्यक गतिविधि करने वालों को जुर्माना भी किया जा रहा है। इस दौरान एसपी ने लोगों से अपील की है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें अनावश्यक घर से नहीं निकले घर से निकलने पर मास्क पहनकर ही निकले।

