रंगरा – रंगरा में शनिवार को 109 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कोरोना जांच किया गया. जानकारी देते हुए रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने कहा कि किये गए जांच में एक कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. उस को सीएचसी स्तर से दवा उपलब्ध करवा कर उस आदमी को होम कोरेंटिन रहने की सलाह दी गयी है.

रंगरा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में महज 10 लोगों का किया गया वैक्सिनेशन

रंगरा – रंगरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को कुल 10 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है. वैक्सीनेशन में एकाएक आई इतनी बड़ी कमी को देखते हुए आम लोगों ने चिंता जाहिर की है. रंगरा के स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग जब भी वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो स्लॉट बुक ही रहता है.

कई ऐसे भी लोग हैं जो विगत 10 दिनों से अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह बार-बार असफल हो रहे हैं. मामले में रंगरा के पीएचसी प्रभारी डॉक्टर रंजन ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार ही वैक्सिनेशन किया जा रहा है. जैसा आदेश आता है वे लोग उसका शत-प्रतिशत पालन करते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *