बिहार के कटिहार में आर्मी जवान बनने से पहले युवक ने शादीशुदा प्रेमिका संग अपने-अपने घरों में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के बौलया पंचायत की है। दो प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाले थे।

ग्रामीणों के अनुसार सुषमा देवी 21 वर्ष का तीन वर्ष पूर्व मुजवरटाल के रोहित रविदास के साथ शादी हुई थी। दोनों से एक लड़का भी है। सुषमा का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। सुषमा अपने ससुराल में न रहकर मायके बौलिया में ही रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार सुषमा का गांव के ही इंदल कुमार(21 वर्षीय) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इंदल कुमार ने हाल के दिनों में कटिहार में हो रहे आर्मी बहाली मे फिजिकल की परीक्षा पास की थी। रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद इंदल रस्सी में और सुषमा अपने दुपट्टे से अपने-अपने घरों मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के परिजनों को घटना के बारे में सोमवार की सुबह पता चला। देखते ही देखते दोनों के घर पर देखने वालों का मजमा लग गया।

पंचायत के मुखिया प्रकाश चंद्र मंङल और सरपंच मो बौबी पंसस विकास मंडल आदि घटनास्थल पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स जताया। इस बाबत थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि फांसी लगाकर खुदखुशी करने का मामला प्रतीत हो रहा है । जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी विकास कुमार ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *