कटिहार में इंटर का प्रैक्टिकल एग्जाम देने आई एक छात्रा को बेलगाम ट्रक ने कुचल डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में एक रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल है। घटना KB झा कॉलेज के पास की है, जहां ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए एक रिक्शा चालक को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा का शरीर मौके पर ही क्षत-विक्षत होकर पसर गया।

वहीं, रिक्शा चालक हवा में उछाल खाते हुए जमीन पर औंधे मुंह गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हसनगंज महनौर गांव निवासी अंशु कुमारी के रूप में की गई है।

इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम देने कटिहार आई थी अंशु

अंशु इंटर का प्रैक्टिकल एग्जाम देने के लिए भागलपुर के हसनगंज महनौर गांव से कटिहार आई थी। BMP हाई स्कूल से एग्जाम देने के बाद वह अपने एक परिजन सच्चिदानंद कुमार के साथ बाइक घर लौट रही थी। इसी दौरान KB झा कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद एक रिक्शा चालक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जब छात्रा की वहीं मौत हो गई तो चालक मौके की नजाकत को देखते हुए वहां से फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *