बिहार में तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में भी पूर्वानुमान के मुताबिक ठंड में वृद्धि नहीं देखी गई और अगले 24 घंटे में भी विशेष बदलाव के आसार नहीं है। शनिवार को भी राज्य के अधिकतर शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

Whatsapp group Join

प्रतिचक्रवात के प्रभाव से सूबे के अधिकतर भाग में बादल छाए रहे और एक दो जगहों पर न्यूनतम तापमान में दशमलव अंकों का अंतर आया। बीच-बीच में धूप भी खिली और सूरज की तल्खी देखी गई। हालांकि मौसमविदों का कहना है कि सोमवार से पछुआ हवाओं का जोर बढ़ सकता है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम पारे में दो से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जिससे ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में संभावित गिरावट को खेती किसानी के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर एक दो दिनों में पारा नीचे आ जाता है तो गेहूं की फसल को फायदा होगा और किसानों का बड़ा नुकसान होने से बच जाएगा।

पटना और गया का अधिकतम पारा दो डिग्री गिरा

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे गर्म 27.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर रहा, जबकि सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान शिवहर में 10.9 सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना और गया के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि अब भी इन दोनों शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर है। भागलपुर और पूर्णिया के अधिकतम तापमान में कोई अंतर नहीं देखा गया है। पटना में सुबह में आर्दता 92 प्रतिशत रही, जबकि गया में 88 प्रतिशत। जैसे-जैसे बादल छटेंगे और प्रतिचक्रवात का प्रभाव कम होगा न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी।

Input: Live Hindustan

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights