भंगहा नहर के पास बांसबाड़ी से बुधवार दोपहर एक बजे 15 वर्षीय बालिका का शव मिला। बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर देने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना मिलते ही फलका व पोठिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने बताया कि बच्ची रविवार की शाम मवेशी के घास के लिए घर से चार पांच बजे अपराह्न निकली थी। घर नहीं पहुंचने पर आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान ही बुधवार को बेटी का शव अर्द्धनग्न अवस्था में भंगहा नहर के पास बासबाड़ी मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

मृतका के पिता ने बताया कि पोठिया ओपी में उन्होंने लिखित रुप से लड़की की खो जाने की सूचना दी थी। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो जल्द ही कानून के शिकंजे में होगा। वहीं ग्रामीणों से अनुसंधान में सहयोग करने की अपील की। बांसबाड़ी में बालिका की लाश मिलने की खबर गांव में फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *