कटिहार। कहतें हैं मुहब्बत दो दिलों का संगम हैं, लेकिन यदि दिल ना मिले तो इंतहा की भी हद हो जाती हैं। जी हां, कटिहार में आशिक के एकतरफा प्यार की शिकार युवती जब परीक्षा देकर घर लौट रही थी तो दबंग आरोपी ने युवती का अगवा कर पटना ले गया।
Total Downloads: 119
ये मामला है जिले के मुफ्फसिल थाना के गरभेली गांव का. जहां की सलमा (काल्पनिक नाम) बीते 13 फरवरी को इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर को लौट रही थी। उसी समय एक चार चक्का वाहन पर चार युवकों ने पीड़िता को अगवा कर लिया।
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराती पीड़िता

आरोपी के घर जमकर हंगामा अगवा की खबर सुनते ही पीड़िता के घर कोहराम मच गया और पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घर जमकर हंगामा मचाया। पुलिस में प्राथमिकी दर्ज हुई और आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
पीड़िता आरोपियों के चकमा देकर भागी
इधर अचानक पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर बाहर निकल भागी और पुलिस की मदद से कटिहार पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसी के गांव के एक युवक की उसपर नजर थी और कई बार वह इश्क का इजहार कर चुका था, लेकिन वह उसे ना बोल चुकी थी, जिससे परेशान होकर उसने अपने सहयोगियों के साथ उसे अगवा कर दुष्कर्म करने कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाये।
कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लाल बाबू प्रसाद ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का अदालत में बयान लिखा जा रहा है। यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है।

