रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जियो फुटबॉल ऑफर (jio football offer) लॉन्च कर दिया है। Jio के इस ऑफर के तहत नए स्मार्टफोन खरीददारों को कैशबैक मिलेगा। जो जियो यूजर्स नया स्मार्टफोन खरीदेंगे और उसमें Jio सिम एक्टीवेट करेंगे, उन्हें 2200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

जियो फुटबॉल ऑफर में सैमसंग, शाओमी, आसूस, मोटोरोला, पैनासोनिक, हुवाई, नोकिया, एलजी, माइक्रोमैक्स, ब्लैकबैरी और एलवाईएफ जैसे कंपनी के स्मार्टफोन शामिल होंगे। हालांकि, इनमें से कुछ सेलेक्टेड हैंडसेट्स पर जियो फुटबॉल ऑफर मिलेगा। जियो फुटबॉल ऑफर (jio football offer) के तहत, जियो यूजर्स को 44 कैशबैक वाउचर्स दिए जाएंगे।

इनमें से एक वाउचर की कीमत 50 रुपये होगी। वहीं, इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए जियो यूजर्स को पहला 198 या फिर 299 रुपये का जियो रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद जियो यूजर्स कैशबैक वाउचर्स का फायदा जियो के अन्य रिचार्ज पर उठा सकेंगे और कैशबैक ले सकेंगे। बता दें कि जियो का यह ऑफर माइजियो एप (Myjio app) पर उपलब्ध होगा।

जियो फुटबॉल ऑफर (Jio football offer) वर्तमान और नए जियो यूजर्स दोनों के लिए होगा। यह 15 फरवरी के बाद खरीदे गए स्मार्टफोन्स के लिए है। वहीं, जियो फुटबॉल ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर को 31 मार्च, 2018 से पहले 198 या फिर 299 रुपये का जियो रिचार्ज भी कराना होगा। हालांकि, जियो कैशबैक के बिना इस्तेमाल किए गए वाउचर 31 मई, 2022 को एक्सपायर हो जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *