युवक गुरुवार देर रात तीन दोस्तों के साथ कार चोरी करने पहुंचा था
लोगों ने युवक को पकड़ लिया, तीन दोस्त मौके से फरार हो गए
कटिहार. कुमार स्मृति, बिहार के कटिहार में प्रेमिका की डिमांड पूरी करने के चक्कर में एक युवक चोर बन गया। वह महंगी स्पोर्ट्स बाइक और कार चुराकर उसे बेचता और उससे अपनी प्रेमिका के लिए महंगे गिफ्ट खरीदता था।
दोस्त के साथ कार चोरी कर रहा था युवक
गुरुवार देर रात युवक सहायक थाना क्षेत्र के पीएनटी मोहल्ले में अपने तीन दोस्तों के साथ कार चोरी करने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और खूंटे से बांध दिया। तीन दोस्त मौके से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

गर्लफ्रेंड के शौक पूरी करने के लिए करता था चोरी
लोगों ने युवक की लात, घूंसे और बेल्ट से जमकर पिटाई की। युवक ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की शौक पूरी करने के लिए चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने बताया कि उसकी कई प्रेमिका है। युवक का नाम अनिल उराव है और वह सपनी हसनगंज का रहने वाला है।
चोरी की कई वारदात का हो सकता है खुलासा
घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से युवक को छुड़ाया। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। चोरी की कई वारदात का खुलासा हो सकता है। युवक की निशानदेही पर फरार तीन आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।


