कटिहार की बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में हथौड़ी के दम पर लूट की कोशिश की गई। गुरुवार को एक युवक बैंक के अंदर दाखिल हुआ। बिना पर्ची भरे वो काउंटर पर बैठे कर्मचारी से पैसों की डिमांड करने लगा। कर्मचारी ने जैसे ही मना किया उसने अपनी कमर से एक हथौड़ी निकाली और मैनेजर के केबिन में घुसने की कोशिश करने लगा।

हथौड़ी दिखाकर वो बोलने लगा कि निकाल पैसा…पैसा निकाल। इसके बाद बैंक के कर्मचारियों और गार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। बैंक में मौजूद कर्मचारी ने ही इसका वीडियो बना लिया जो अब सामने आया है।

मामला प्राणपुर प्रखंड के रोशना ओपी के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का है। जहां एक नकाबपोश युवक बैंक में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। उसने कैश काउंटर पर तोड़फोड़ भी की फिर मैनेजर के केबिन में जाकर मैनेजर को हथौड़ी से मारने की कोशिश भी की। युवक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई की। बाद में कर्मचारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का बैंक में कोई खाता भी नहीं है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रोशना ओपी प्रभारी राजेश कुमार एएसआई उमाशंकर ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सद्दाम हुसैन पुत्र मंजूर आलम बताया है। उसकी उम्र 26 साल है। वह साकिन लाभा का रहने वाला है।

बिना पर्ची भरे पैसे मांगने लगा

बैंक के मैनेजर विवेक झा ने इस मामले में रोशना ओपी प्रभारी राजेश कुमार को आवेदन देकर कहा है कि एक नकाबपोश ब्रांच में घुसकर हथौड़ा लेकर अचानक तोड़फोड़ करने लगा। बिना निकासी पर्ची भरे पैसे की मांग करने लगा। कैशियर सुनील कुमार आचार्य ने जब उसे निकासी पर्ची भरने के लिए कहा तो तोड़फोड़ करते हुए प्रबंधक के कार्यालय में घुसने लगा। वह हथौड़ी से मारने की धमकी भी देता रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *