शुक्रवार को कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले भागलपुर व बांका के दो छात्रों को एक बदमाश शुक्रवार शाम पिस्टल की नोंक पर फोर वहिलर से अगवा कर ले जाने लगा, उसी दौरान कॉलेज के सीनियर छात्रों देखा तो उन्होंने तत्काल वाहन का पीछा किया और ओवरटेक कर वाहन को रोक दोनों छात्रों को बदमाश के चंगुल से मुक्त कराया।

सीनियर छात्रों ने वाहन और बदमाश को पकड़कर सहायक थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंजीनियरिंग कॉलेज कटिहार के छात्र बांका के महाराणा निवासी सज्जाद आलम, प्रथम सत्र और भागलपुर के शाहकुंड निवासी मो. आशिफ द्वितीय सत्र के छात्र हैं।

दोनों शुक्रवार की शाम भेड़िया रहिका महिला हेल्पलाइन के पास किराए का मकान ढूंढ रहे थे, तभी एक होटल में बैठे कुछ लोगों से उन्होंने रूम के बारे पूछा। इसी बीच हेमंत नामक युवक ने रूम खाली होने की बात कहकर उन्हें गाड़ी में बैठा लिया और पैसे की मांगने लगा। नहीं देने पर एटीएम छीन लिया।

अगवा कर ले जा रहे थे पूर्णिया हेमंत दाेनों छात्रों को गाड़ी में बैठाकर पूर्णिया की ओर ले जाने लगा। कुछ सीनियर छात्रों ने इस वाकये को देखा और गाड़ी का पीछा करते हुए होटल विनायक भेरिया रहिका के पास ओवरटेक कर गाड़ी को रुकवा लिया और छात्रों को बचाया। इसके बाद आरोपी हेमंत व गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *