कटिहार में हुए नाव हादसे में 10 लोग डूब गए। इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों को बचा लिया गया। मृतकों में एक 6 साल का बच्चा भी है। वह मोबाइल पर वीडियो देख रहा था। इसी दौरान उसके हाथ से नदी में मोबाइल गिर गया। वह नाव से झुककर पानी में गिरे मोबाइल को देखने लगा। तभी पतवार चला रहे उसके दादा नदी में कूद पड़े। जिस कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई।

घटना जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र के मरघिया स्थित गंगा नदी में घटी। शनिवार को हुए नाव हादसे में बचे दुखन पासवान ने हादसे का खुलासा किया। उसने बताया कि हादसे में मृत 6 वर्षीय शकील के मोबाइल देखने के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया।

मृतक शकील की फाइल फोटो।
मृतक शकील की फाइल फोटो।

हादसे में बचे शख्स ने सुनाई आंखों देखी

दुखन पासवान ने आंखो देखी बताते हुए कहा- मो. इफ्तेखार आलम का 6 वर्षीय पुत्र शकील नाव पर मोबाइल पर वीडियो देख रहा था। इसी दौरान उसके हाथ से नदी में मोबाइल गिर गया। शकील नाव से झुककर पानी में गिरे मोबाइल को देखने लगा। इसी दौरान नाव खेप रहे शकील के दादा निजामुद्दीन ने उसे बचाने के लिए पतवार को छोड़कर शकील को पकड़ने कूद पड़े। जिस कारण नाव एक तरफ झुक गया। इससे नाव डगमगाने लगी और नाव का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण नाव पलटी, उसपर सवार 10 लोग पानी में डूब गए। जिसमें से 3 लोगों की जान बच गई। जबकि 7 लोगों की जान चली गई।

कल हुई मौत, आज लड़के वाले देखने आने वाले थे

नाव हादसे में मरने वाली 19 वर्षीय रूबी कुमारी पिता दिनेश पासवान की शादी कुछ महीनों में होने वाली थी। इसे लेकर रविवार को रौतारा कटिहार से लड़के वाले उसे देखने आने वाले थे। मृतका की मां इंदिरा देवी ने बताया कि आज शादी फाइनल होने वाली थी। शादी की तैयारी के लिए हम सभी परिवार जुट गए थे। बच्ची की शादी के लिए कपड़े-गहने जुटा रखे थे। लेकिन नाव हादसे में उनकी पुत्री की मौत हो गई।

रूबी की फाइल फोटो। उसे रविवार को लड़के वाले कटिहार से देखने आने वाले थे।
रूबी की फाइल फोटो। उसे रविवार को लड़के वाले कटिहार से देखने आने वाले थे।

सभी मृतक एक ही टोला के रहने वाले हैं

इस घटना के बाद मरघिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मरने वालों में एक बच्चा सहित सभी 6 मजदूर वार्ड 4 कादर टोला के रहने वाले हैं। गांव में आज एक भी चूल्हा नहीं जला हैं। आसपास के गांवों के लोग पीड़ित परिवार के खाने-पीने के लिए खाना पहुंचा रहे थे। इस हादसे के बाद गांव के ग्रामीण और मृतक के परिजन बदहवास है। किसी ने यह नहीं सोचा था कि एक ही साथ गांव के 7 लोगों का अंतिम संस्कार होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *