सुशांत केस की जांच में सीधे तौर पर बड़े सितारों के ड्रग्स कनेक्शन सामने आ रहे हैं। सोमवार शाम को एक और बड़ा नाम एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आया है। दो टीवी चैनलों (आजतक और रिपब्लिक) ने इस मामले में तीन साल पुरानी चैट के हवाले से दीपिका पादुकोण के भी ड्रग्स कनेक्शन होने का दावा किया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एनसीबी ने इस संबंध में दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को पूछताछ के लिए समन भेजा है क्योंकि दीपिका ने करिश्मा के जरिये ही हशीश ड्रग्स मंगाई थी। दीपिका चैट में हैश (हशीश) ड्रग मांगती है, जबकि सामने से करिश्मा कहती है कि, हैश नहीं वीड है।

बयान जारी कर सकती हैं दीपिका

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में नाम सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण अपनी लीगल टीम से सलाह ले रही हैं और कहा जा रहा है कि वे अपना बयान जारी कर सकती है। दूसरी ओर, एनसीबी टीम मंगलवार को दीपिका की मैनेजेर करिश्मा प्रकाश, टैलेंट मैनेजर जया साहा को दोबारा और श्रुति मोदी को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। दीपिका की भूमिका को लेकर एनसीबी ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

जया साहा को मास्टरमाइंड बताया जा रहा

अब तक छानबीन में सुशांत की टैलेंट मैनेजर रही जया साहा की भूमिका बतौर मास्टर माइंड सामने आ रही है। सोमवार दोपहर में श्रद्धा कपूर का नाम भी पहली बार सामने आया था, जबकि सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह पर बीते कई दिनों से उंगलियां उठ रही हैं। श्रद्धा कपूर की भूमिका वाली वॉट्सऐप चैट में भी सीधे तौर पर जया की भूमिका नजर आ रही है। जया साहा की कंपनी क्वान 45 बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के लिए टैलेंट मैनेजमेंट का काम करती हैं।

दीपिका ने अपनी मैनेजर से मंगाई थी ड्रग

रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी की टीम ने दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और दीपिका के बीच एक लंबी चैट री-स्टोर की है। इसमें दीपिका, करिश्मा से ड्रग्स की डिमांड कर रही है। इसमें अमित और शैल नाम के दो लोगों का नाम भी है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि अमित और शैल कौन हैं।

दावा किया जा रहा है कि इस चैट में दीपिका का कोडनेम D और करिश्मा का कोडनेम K है।

करिश्मा (K) और दीपिका (D) की 28 अक्टूबर 2017 की चैट:

सुबह 10:03 बजे, (+91-992——-) ‘D’ लिखती हैं : K…क्या तुम्हारे पास माल है ?

10:05 बजे, (+91-961——-) ‘K’ लिखती हैं: मेरे पास है, लेकिन घर में है। मैं बांद्रा में हूं….

10:05 बजे, K लिखती हैं: क्या मैं अमित से कहूं, अगर तुम्हें चाहिए तो.

10:07 बजे, D लिखती है: Yes!! Pllleeeeasssee

10:08 बजे, K लिखती हैं: अमित* के पास है. वह उसे लेकर आ रहा है.

10:12बजे, D लिखती हैं: हैश ना?

10:12 बजे, D लिखती हैं: नहीं वीड

10:14 बजे, K लिखती हैं: तुम कितनी बजे KoKo आ रही हो

10:15 बजे, D लिखती हैं: 11:30/12 बजे

10:15 बजे, D लिखती हैं: शैल* कितनी बजे तक वहां पहुंच जाएगी?

K लिखती हैं : मुझे लगता है कि उसने कहा 11:30 था, क्योंकि उसे 12 बजे किसी दूसरी जगह पर पहुंचना था

एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर का नाम भी आ रहा

एनसीबी के हाथ लगी इस चैट में नम्रता शिरोडकर का नाम भी सामने आ रहा है। इसमें N कोड नंबर वाली एक एक्ट्रेस ड्रग्स के बारे में पूछ रही है। दावा है कि ये एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर का नंबर है। चैट में लिखा है कि तुमने मुझे प्रॉमिस किया था की मुझे अच्छा MD बॉम्बे में दोगी और हम साथ मे पार्टी करेंगे। फिर एक्ट्रेस ने कहा मुझे सच में एक ब्रेक की जरूरत है। जया की तरफ से कहा गया कि- तुम मुझे एक पैडलर बना रही हो। फिर भी तुम्हारी विश मेरे लिए कमांड है।

कंगना ने दीपिका पर तंज कसा, लिखा- “माल है क्या”

दीपिका का ड्रग कनेक्शन चैट सामने आने के बाद कंगना रनोट तुरंत ही इस मामले में कूद पड़ीं और उन्होंने ट्वीट करके दीपिका पर तंज कसा। कंगना ने लिखा है – ”मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन नशीली दवाओं के सेवन का ही नतीजा होता है। तथाकथित हाई सोसायटी के धनी स्टार बच्चे, जो बड़े क्लासी होने का दावा करते हैं और अच्छी परवरिश पाते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, “माल है क्या?”

input: bhaskar

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet