नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहा है। कलश स्थापना से पूर्व और पितृ़ पक्ष के अंतिम दिन गंगा स्नान के लिए गंगा घाटों पर हजारों की भीड़ उमड़ी।

मंगलवार को शहर के विभिन्न गंगा घाटों में स्नान करने व जल लेने वालों की भीड़ जुटी रही है। सबसे अधिक भीड़ बरारी पुल घाट पर थी।

यहां भागलपुर, नाथनगर, नवगछिया, जगदीशपुर आदि जगहों से लोग स्नान करने आये थे। भीड़ अधिक होने के कारण स्नान करने के लिए लोगों को एक घंटे तक का इंतजार भी करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने माइक की व्यवस्था भी की थी। भीड़ को देखते हुए बड़ी गाड़ी को कुछ दूर पहले ही रोक दी जा रही थी। दूर-दराज के लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे।

सड़क पर निजी और भाड़े की गाड़ी की वजह से गंगा घाट जाने वाले सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने बताया कि बुधवार से पहली पूजा है। घर में कलश भी बैठाया जाता है। इसीलिए गंगा स्नान करने आये थे। दूसरी ओर बूढ़ानाथ घाट, सीढ़ी घाट आदि जगहों पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही। बूढ़ानाथ के पंड़ित भूपेश मिश्रा ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान गंगा जल का काफी महत्व है। पूजा के दौरान जल से शुद्धि की जाती है।

कुछ लोगों ने किया तर्पण
पितृ़ पक्ष का अंतिम दिन होने के कारण भी गंगा तटों पर लोगों की भीड़ जुटी रही है। लोगों ने तर्पण व पूजा पाठ करते हुए अपने पूर्वजों को विदाई दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *