बिहार पंचायत चुनाव 2021: सात सूत्री मांगों के समर्थन में बीते 14 मार्च से कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कार्यपालक सहायक के हड़ताल पर चले जाने से आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार कार्यपालक सहायक के अनिश्चितकालीन हड़ताल से जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र एवं विधवा पेंशन योजना बाधित होकर रह गया है।

गुरुवार को एक छात्रा पांच किलोमीटर दूरी तय कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने प्रखंड कार्यालय पहुंची। जहां आरटीपीएस काउंटर बंद रहने से निराश एवं हताश छात्रा ने बताया कि विद्यालय में जाति प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है। बीते पांच दिनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हूं।

आरटीपीएस काउंटर बंद रहने से जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। सूबे में पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटों पर जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। आरक्षित पद पर चुनाव लडने वाले संभावित अभ्यर्थी जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड कार्यालय आते हैं और निराश होकर वापस घर लौट जाते हैं। इधर, उप प्रमुख सचिन कुमार ने कहा कि कार्यपालक सहायक के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को अविलंब हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में पहल करना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *