भागलपुर। जिले के दस किलोमीटर की परिधि में गंगा नदी का एरियल लीडर सर्वे होगा। सर्वे का शनिवार से शुरू हो जाएगा और 29 मार्च तक होगा। इसके लिए दस दिनों तक हवाई अड्डा में हेलीकॉप्टर को रखा जाएगा। सर्वे का काम शुक्रवार से होना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में खराबी आ जाने के कारण सर्वे का काम शनिवार से शुरू किया जाएगा।

आइआइसी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष एमवीके राव ने डीएम सुब्रत कुमार सेन को सर्वे से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते हुए हेलीकॉप्टर के रखने और उसकी सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। प्रत्येक दिन सुबह सात बजे से दोपही 12 बजे तक सर्वे का काम होगा। डीएम ने सदर एसडीओ व डीएसपी को हेलीकॉप्टर की सुरक्षा व्यवस्था करने का आदेश दिया है। उन्होंने पालीवार दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने को कहा है।

नमामि गंगे के तहत गंगा नदी का सर्वे कर नक्शा तैयार किया जाएगा। सर्वे के दौरान गंगा नदी के लंबाई के अलावा दोनों ओर चौड़ाई को देखा जाएगा। गंगा नदी में गिर रहे गंदे नालों, सीवर के पानी को देखा जाएगा। साथ ही गंगा नदी के अतिक्रमण की स्थिति को भी देखा जाएगा। गंगा नदी के किनारे कितने मकान बनें हैं। मकान की क्या स्थिति है। अतिक्रमण की क्या स्थिति है। बाढ़ से कितना क्षेत्र प्रभावित होता है।

प्रदूषण की क्या स्थिति है। गंगा नदी पर मौसम का क्या प्रभाव पड़ता है। आसपास किस तरह की खेती होती है। इससे गंगा नदी का पानी कितना प्रभावित हो सकता है। कौन-कौन से जलीय जीव हैं। सर्वे का काम गोमुख से गंगा सागर तक होगा। भागलपुर के बाद कटिहार और साहिबगंज जिले में सर्वे होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *