किशनगंज की बबीता मिश्रा मिसेज इंडिया बनी हैं। जहां एक तरफ लड़कियों की शादी के बाद उनके सपने टूट जाते हैं। उन विपरीत परिस्थितियों में बबीता ने अपने आप को मजबूत किया। बबीता पहले मिसेज बिहार बनीं, फिर दिल्ली में आयोजित रूबरू मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में कई राज्यों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई राउंड पार करने के बाद बबीता ने ये खिताब अपने नाम किया है।
दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई राउंड पार करने के बाद बबीता ने ये खिताब अपने नाम किया है।

मां बनीं तब भी मॉडल बनने का सपना जीवित रखा

बचपन से मॉडल बनने का सपना पाले बबीता को जब दुनियादारी की समझ हुई तो उनकी शादी हो चुकी थी। शादी के तुरंत बाद बबीता अहना और शिवाय की मां भी बन गईं, लेकिन बबीता के अंदर मॉडल बनने का सपना जीवित था। जब पटना में मिसेज बिहार का आयोजन 2019 में हुआ तो उसमें शामिल हुई। उनकी लगन और मेहनत ने रंग लाया और वो मिसेज बिहार-2019 की खिताब जीत गईं।

इस जीत के बाद बबीता का हौसला बढ़ा और रूबरू मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में भी शामिल होने दिल्ली पहुंच गईं। यहां भी बबीता ने मिसेज इंडिया 2021 का खिताब जीता। ये प्रतियोगिता 29 अगस्त को दिल्ली में आयोजित हुई थी। फिलहाल बबीता पटना में रहती हैं।

परिवार और शुभचिंतकों को दिया सफलता का श्रेय

दैनिक भास्कर से बात करते हुए बबीता ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय पूरे परिवार और शुभचिंतकों को जाता है। सभी लोगों ने सकारात्मक रूप से मनोबल बढ़ाया है, तभी इस मुकाम तक पहुंची हूं। उन्होंने बताया कि मिसेज इंडिया की इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सभी को पीछे छोड़ वो मिसेज इंडिया की विजेता बनीं। मैं जब भी इस तरह की प्रतियोगिता में शामिल होने जाती थी तो मेरी मां साधना मिश्रा मेरे बच्चों को संभालती थी। मेरे बच्चे शिवाय और अहाना से भी मुझे सकारात्मक ऊर्जा मिलती थी। बबीता मिश्रा ने बताया कि नवम्बर में होने वाला मिसेज इंटरनेशनल-2021 प्रतियोगिता के लिए न्यूजीलैंड जाएंगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *