कुख्यात चिंटू उर्फ ब्लैक डॉग को विरोधी गुट के अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। यह खूनी वारदात आलमगंज थानांतर्गत काजीबाग खड़ा कुआं इलाके में रविवार की रात हुई। ब्लैक डॉग को एक-एक कर चार गोलियां मारी गयीं। इसके बाद अपराधी फरार हो गये। वारदात के बाद ब्लैक डॉग को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इधर, गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। दुकानों के शटर गिरने लगे। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गये। दूसरी ओर हत्या की खबर मिलने के बाद एसपी सिटी पूर्वी राजेंद्र कुमार भील और आलमगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। देर रात निजी अस्पताल पहुंचे पत्रकारनगर थानेदार संजीत कुमार ने शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया।

एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि ब्लैक डॉग पर कदमकुआं सहित कई थानों में हत्या, लूट सहित अन्य आरोपों के तहत 28 से अधिक एफआईआर दर्ज है। लूटपाट के एक मामले में पटना पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कई बार वह जेल भी जा चुका है।

‘कोबरा’ ने घर से बुलाया और दाग दीं गोलियां
ब्लैग डॉग को उसके विरोधी खेमे के अपराधी ‘कोबरा’ ने रात नौ बजे घर से बुलाया था। कुछ दूर आग जाने के बाद पहले से तीन-चार अपराधी घात लगाये बैठे थे। उसमें कोबरा का मौसेरा भाई भी शामिल था। अपराधियों ने पहले उससे कुछ बात की फिर एकाएक गोलियां दागने लगे। जिस जगह गोली मारी गयी वहीं कोबरा का भी घर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लैग डॉग ने भागने की कोशिश भी की थी लेकिन चारो ओर से घेरकर अपराधियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। अपराधियों ने उसे नाले में धकेल दिया और पिस्टल लहराते हुये फरार हो गये। आरोपी कोबरा दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

चार दिनों से कर रहे थे रेकी
चार दिनों से अपराधी ब्लैक डॉग की रेकी कर रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसी बात सामने आ रही है कि पुरानी दुश्मनी के कारण ब्लैक डॉग की रेकी कोबरा चार दिनों से करवा रहा था। जेल से छूटते ही उसने अपने विरोधी की हत्या कर डाली।

कुछ वर्ष पूर्व भी लगी थी तीन गोलियां
ब्लैक डॉग को कुछ वर्ष पूर्व भी कदमकुआं थाना इलाके में उसके विरोधी खेमे के अपराधियों ने तीन गोलियां मारी थीं। उस वक्त वह बाल-बाल बच गया था।

देर रात पुलिस ने शुरू की छापेमारी
देर रात पुलिस ने हत्या के आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर पटना सिटी के खाजेकला, चौक, फतुहा, आलमगंज सहित अन्य जगहों पर पुलिस ने छापा मारा। सभी अपराधी फरार मिले। पुलिस सीसी कैमरे के जरिये भी अपराधियों की टोह लेने और उनकी पहचान करने में जुटी हुई है।

ब्लैग डॉग पर पहले से दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। उसी के विरोधी खेमे के अपराधियों ने उसकी हत्या की है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा।
मनु महाराज, एसएसपी, पटना

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights