विक्रमशिला पुल से रविवार की सुबह गंगा में छलांग लगाने वाली एक महिला को ब्रिज थाने की पुलिस ने बचा लिया। वह सबौर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पति शाहकुंड में नाई का काम करता है। वह बार-बार उसके चरित्र को लेकर शक करता रहता था और उसे प्रताड़ित करता है।

इसलिए घरेलू कलह से आजिज आकर उसने यह कदम उठाया। महिला दो बच्चे की मां है। उसने बताया कि उसका मायका सबौर थाना क्षेत्र में है।

एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पुल पर तेजी से दौड़ते और गंगा में छलांग लगाने की काेशिश को देखकर पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ा और रेलिंग से उतारा। महिला ने पूछताछ में सारी जानकारी दी। उसके मायके व ससुराल वालों को बुलाकर महिला को सौंप दिया गया।

इस महिला को पुलिस ने बचाया।

इधर, ट्रेन से कटने पहुंची महिला को लोगों ने बचाया

भागलपुर| जीरोमाइल थाना क्षेत्र की एक महिला रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर खड़ी होकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। गांववालों की नजर पड़ी तो उसे हटाया गया। महिला ने बताया कि वह नवविवाहिता है। ननद और भैंसुर की प्रताड़ना से वह आजिज आकर रेलवे ट्रैक पर कटकर आत्महत्या के लिए बैठी थी। गांववालों ने ससुरालवालों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और समझौता कराकर महिला को उनके हवाले किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *