नवगछिया। रविवार को खरीक पुलिस ने कोर्ट से आदेश प्राप्त कर नया टोला भवनपुरा निवासी कुख्यात विशाल यादव के घर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में ढोल बजाकर पूरा की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
थानाध्यक्ष ने बताया कि विशाल आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहा है। जिसके कारण उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। इसके बाद भी सरेंडर नहीं किया तो शीघ्र ही कोर्ट से आदेश प्राप्त कर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
