नवगछिया: अनुमंडलीय अस्पताल के सामने स्थित घर से धनंजय कुमार की बाइक शुक्रवार की रात चोरी हो गई। शनिवार को युवक ने चोरी की शिकायत करने नवगछिया थाना पहुंचा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
पीड़ित युवक के मुताबिक थाने में मौजूद पुलिस अफसरों ने यह कह कर उसे लौटा दिया कि पहले बाइक चोरी का वीडिओ लाओ, इसके बाद आवेदन लेंगे। युवक ने कहा कि चोरों का पता लगाना पुलिस का काम है। मगर पुलिस मुझे ही बाइक चोरी का वीडियो लाने को बोल रही है। वहीं थानाध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
