कोसी रेलवे ब्रिज श्मशान घाट गुरुवार की दोपहर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। स्थिति यह हुई कि शव दाह को पहुंचे लोग शव छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक युवक को पैर में गोली भी लग गई। बाद में पुलिस के पहुंचे पर शव का अंतिम संस्कार भी हुआ।

जानकारी के अनुसार बल्थी महेशपुर गांव वासी फुलेश्वर पासवान-75 वर्ष का निधन गुरुवार को हो गया था। गांव वासी उसके अंतिम संस्कार को कोसी रेलवे ब्रिज घाट पर पहुंचे थे। कोसी रेलवे ब्रिज के समीप सड़क पर लोहे का एंगल रखा हुआ था। चिता सजाने के लिए उसी एंगल को हटाने को लेकर दाह-संस्कार करने गए लोगों व स्थानीय लोगों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गया। स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। स्थानीय लोग शव दूसरे घाट पर ले जाने को जोर देने लगे।

बाद में कुछ लोगों के पहल से शव को जलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसी बीच दो बाइक पर सवार तीन युवक वहां धमक गए और अपने पास मौजूद हथियार से हवाई फाय¨रग शुरु कर दी। इससे दाह-संस्कार करने गये लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शव यात्री इधर-उधर भागने लगे। ऐसे में अपराधियों ने भागते हुए लोगों पर गोली चलाना शुरू कर दिया। इसी भागने के दौरान कुंदन कुमार पासवान 25 वर्ष घर नवगछिया के पैर में एक गोली लग गई।

वह मृतक का नाती है और बिहार पुलिस में जवान के रुप में सेवा दे रहा है। एक गोली वहां लगी मोटर साइकिल के टंकी में भी लगी। परिजनों द्वारा तत्काल घायल को कुर्सेला स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। घायल का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बाद में पुलिस के पहुंचने पर शव दाह की प्रक्रिया पूरी हुई। इस संबंध में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *