कौन बनेगा करोड़पति के 10वें एपिसोड के तीसरे दिन बुधवार को रोल ओवर कंटेस्टेंट के तौर पर हॉट सीट पर बैठे भागलपुर के सोमेश कुमार चौधरी 14वें सवाल का जवाब नहीं दे पाए। सवाल की पेचीदगी में करोड़पति बनने से केवल दो सवालों की दूरी पर गेम को क्विट कर गए। बुधवार को सोमेश का केबीसी के हॉट सीट पर दूसरा दिन था। उनके पास कोई भी लाइफ लाइन नहीं बची थी। दूसरे दिन मंगलवार को बिग बी के 13 सवालों का जवाब देकर टीटीई सोमेश 25 लाख रुपए जीत चुके थे।

रात 9 बजे जैसे ही केबीसी शुरू हुआ और स्क्रीन पर गेम के होस्ट अमिताभ बच्चन ने शिक्षकों को समर्पित कविता पढ़ी शहर के लोग सोमेश के अगले सवाल का इंतजार करने लगे। दो मिनट से कम समय में 14वां प्रश्न पूछा गया। बगैर किसी का नाम साझा किए, दो नोबेल अपने नाम करने वाले एक मात्र व्यक्ति को किस क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं। इस सवाल ने सोमेश को उलझा दिया।

उन्होंने बिग बी से कहा कि उन्हें सवाल पूरी तरह से समझ नहीं आ रहा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे ये तो पता है कि चार लोगों को दो बार नोबेल पुरस्कार मिला है। मैडम क्यूरी को भी दो बार नोबेल पुरस्कार मिला है। इसके बाद सोमेश ने कहा कि जवाब देने पर परेशानी हाे सकती है। वे क्विट करना चाहते हैं। इसके साथ ही 25 लाख की राशि लेकर उन्होंने गेम क्विट किया।

खेल छोड़ने पर हुई शहरवासियों को निराशा

अगर जवाब देते तो उत्तर गलत होता

इस दौरान बिग बी ने कहा कि इस सवाल का जवाब हमें दर्शकों को बताना है। अगर आप जवाब चुनते तो कौन सा चुनते। सोमेश ने सी ऑप्शन लॉक किया। इसमें उत्तर रसायन शास्त्र रसायन शास्त्र था। मगर ये उत्तर गलत हो गया। इसका सही जवाब ऑप्शन बी था, जिसमें रसायन शास्त्र और शांति उत्तर था। बिग बी ने बताया कि ये पुरस्कार लीनस पॉलिंग को मिला था 1954 में रसायन के क्षेत्र में और 1962 में शांति के क्षेत्र में मिला था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *