मोबाइल छिनने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना बुधवार की देर रात मधेपुरा-छपरा-किशनगंज एक्सप्रेस ट्रेन में हुई।

घायल युवक 25 वर्षीय सोनू चौधरी मधेपुरा जिले दबैल पहाड़पुर गांव निवासी जगदम्बी चौधरी का बेटा है। सोनू का सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मधेपुरा छपरा किशनगंज एक्सप्रेस ट्रेन से सोनू मधेपुरा जा रहा था।

इसी दौरान खगड़िया स्टेशन के पास बदमाशों ने मोबाइल छिनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *