गोपालपुर : सीएस डा विजय कुमार ने बुधवार की दोपहर को गोपालपुर पीएचसी का औंचक निरीक्षण किये जाने से स्वास्थ्य कर्मियों में हडकंप मच गया. कई कर्मी घर से तो कई रास्ते से लौटे. बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर बाद क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण प्रकाश ने पीएचसी गोपालपुर का औंचक निरीक्षण किया था.
Total Downloads: 75
निरीक्षण के दौरान चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले थे. सिविल सर्जन डा विजय कुमार ने ओपीडी, ड्रेसिंग रूम, कोल्ड चैन सहित दवा स्टोर का निरीक्षण किया. चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति पंजी उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त किया.


उन्होंने कहा कि बॉयोमीट्रिक पद्धिती से उपस्थिति बनाने के बावजूद उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है ताकि पदाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान पता चल सके कि कौन उपस्थित हैं और कौन अनुपस्थित साफ -सफाई की कमी को दूर करने का निर्देश उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधक को दिया. पीएचसी में 16 – 17 घंटे जेनरेटर चलाये जाने पर भी उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त किया.

