खरीक प्रखंड एवं परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी स्व. राजेन्द्र मंडल की पुत्री किरण देवी (28 ) की पति एवं ससुराल वालों ने हत्या कर शव को गायब कर दिया। घटना 30 जुलाई की बताई जा रही है। किरण की काफी खोजबीन की गई, लेकिन शव बरामद नहीं होने पर भाई रामचन्द्र मंडल ने खगड़िया के मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है।

आवेदन में खगड़िया के शिव टोला इंग्लिश गांव निवासी पति रंजीत मंडल, ससुर बुटानी मंडल, सास कुन्ती देवी एवं शाहपुर निवासी बहनोई मंटू मंडल को आरोपी बनाया है। उसने कहा है कि चार वर्ष पहले किरण की शादी हुई थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण बाइक हमलोग नहीं दे पाये थे। इसके लिए बहन को पति एवं उसके ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे।

भाई ने बताया कि इसको लेकर कई बार पंचायत भी बुलायी गई। किन्तु कोई हल नहीं निकला। मैंने पैसे की व्यवस्था कर बाइक देने का आश्वासन दिया था। लेकिन इससे पूर्व उनलोगों ने बहन की हत्या कर दी। बताया कि पड़ासियों ने हत्या की जानकारी दी। वहीं नमामि गंगे के जिला संयोजक एवं चचेरे भाई प्रमोद मंडल ने बताया कि एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है। उसने बताया कि किरण रक्षाबंधन में राखी बांधने आने के लिए आने की बात कही थी। उसकी इच्छा पूरी नहीं हुई। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *