थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी निवासी सचिता शर्मा उर्फ पिंटू शर्मा के घर के समीप स्थित उसके गुमटी पर असामाजिक तत्वों रविवार को बम फेंक दिया। जिससे गुमटी के अंदर मौजूद पिंटू के बेटे लव कुमार (13) और उसका दोस्त मो. बाबुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कुछ देर बार खरीक थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मामले को लेकर पिंटू शर्मा ने गांव के ही जैनेंद्र शर्मा के पुत्र मनीष शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसमें पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


