खरीक| शुक्रवार को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह हुए सड़क दुर्घटना में एक बच्चा व एक वृद्ध घायल हो गया। जिसमें थाना क्षेत्र के गोटखरीक गाँव के समीप अनियंत्रित कार ने सुजीत कुमार(03)को ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे परिजनों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया।जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।वहीं दूसरी ओर खरीक बाजार के मुख्य सड़क पर बाइक के धक्के से ध्रुबगंज निवासी इंद्रदेव राय ने बुरी तरह घायल हो गया।जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।

बताते चलें कि इन दिनों एनएच सहित अन्य सड़कों पर सड़क हादसे बढ़ गए हैं। इसका मुख्य कारण नए और कम उर्म के चालक तेज गति से सड़क पर वाहन चलाते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *