आरोपी के घर से मास्केट दो गोली और शराब बनाने के उपकरण बरामद शनिवार को नवगछिया नदी थाने की पुलिस ने ढोड़िया गांव में छापेमारी के दौरान एक शराब भट्ठी पकड़ी। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही संचालक नरेश मंडल परिवार सहित घर छोड़ फरार हो गया।

पुलिस ने शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जब उसके घर की तलाशी ली गई तो एक मास्केट, दो गोली और शराब बनाने के उपकरण मिले। थानाध्यक्ष मकबूल अहमद ने बताया कि नरेश मंडल समेत अन्य कारोबारियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि नरेश मंडल कोसी इलाके का बड़ा शराब कारोबारी है। इधर, चोरहर रिंग बांध के समीप पांच लीटर शराब के साथ पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *