बोलेरो सवार बदमाश द्वारा युवक का अपहरण कर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाने वाला युवक खुद एक शातिर बदमाश निकला और इस तरह की झूठी कहानी पुलिस एवं लोगो को बता कर दिगभ्रमित किया। गुरुवार की देर रात भवानीपुर पुलिस उस युवक को तेलघी से अपने साथ ले गई। एवं पुलिस द्वारा किये गये जांच एवं युवक से की गई पूछताछ के बाद यह बात सामने आई ।

युवक मंसूर का पुत्र मो सोहेल एवं उसका दोस्त इकलाख मधुरापुर नारायनपुर का निवासी है। गुरूवार को शाम गांव से सटे एक बगीचे मे पिकनीक मनाया । एवं वही दोनो ने अपराधीक घटना को अंजाम देने का साजिश रच कर नारायनपुर बस स्टैंड के समीप आया । वह एक स्कारपियो वाले से रात भर के लिए बात किया। किन्तु चार हजार भारा मांगने पर सौदा तय नहीं हुआ । जिसके बाद एक टेम्पो रिजर्व कर बिहपुर होते हुए खरीक के तरफ चला। इस दौरान चालक को चाकू के नोक पर रखे हुआ था।

कढू के पास टेम्पो चालक को रोक कर हत्या का प्रयास करने लगा । ताकि टेम्पो लेकर भाग सके। सड़क पर दोनो के बीच हो रहे विवाद को देख कर सामने से आ रहे एक बोलोरो चालक गारी आकर रोक दिया। इस पर बेलोरो चालक से दोनों उलझ गया। इसी बीच टेम्पो चालक मौके पर से भाग गया । सामने से आते कई गारीयो के काफिले देख दोनों युवक दो दिशा में भाग गया। सोहेल भाग कर तेलघी पहुंचा । जहां लोगो ने उसे सरपंच के यहां पहुंचा दिया । वही पुलिस द्वारा युवक से पुछताछ जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *