गुरुवार की देर रात तकरीबन दस बजे दो की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर एनएच 31 स्थित नारायणपुर चौक के समीप नारायणपुर निवासी मो. सोहेल (18) पिता मो. मंसुर का उठा लिया। हथियार के बट से पीटते हुए बेलोरो पर बैठा लिया। 14 नंबर सड़क होते हुए कड़हरू चौक पहुच गए। जहां वीरान जगह देख अपराधी हत्या करने का आपस में बात करने लगे।
Total Downloads: 102
इसी बीच इत्तेफाक से कोई गाड़ी गुजर रही थी। लाइट देख अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी की आशंका से युवक को वहीं छोड़ भागने लगे। युवक भी खेत के रास्ते से तेलघी गांव की ओर भागने लगा। किन्तु अपराधियों ने गाड़ी गुजरने के बाद पुनः युवक का पीछा किया। किन्तु तबतक युवक तेलघी पहुंचकर शोर मचाने लगा। देर रात शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग सड़क की ओर दौर पड़े।

लोगों की भीड़ देख अपराधी हथियार लहराते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने युवक को तेलघी सरपंच के हवाले कर दिया। जहां सरपंच पति निरंजन सिंह ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद युवक के परिजन व पुलिस को सूचना दी। पीड़ित युवक ने बताया कि पड़ोसी से मेरे पिता का विवाद चलता है। इस वजह से अपराधी हत्या करना चाहते थे।

